फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worker stuck to electrical wires while making video of ship

Mohali News: जहाज का वीडियो बनाते समय बिजली के तारों से चिपका मजदूर

Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Worker stuck to electrical wires while making video of ship
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में एयरपोर्ट दीवार के नजदीक बन रहे घर पर काम कर रहे एक मजदूर उड़ते हुए जहाज का वीडियो बनाते 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मजदूर के साथियों ने उसे जीएमसीएच-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट की दीवार के नजदीक बनी मन्नत एनक्लेव-2 सोसाइटी में एक मकान बनाया जा रहा था। जहां मिस्त्री और मजदूर काम पर लगे थे और घर के नजदीक से 11 केवी बिजली के तार निकल रहे थे। सुबह करीब दस बजे मनीष नामक मजदूर खोदाई का काम कर रहा था। उसे काम करते जहाज की आवाज सुनाई दी तो वह जहाज देखने के किए घर की पहली मंजिल पर चढ़ गया। वह जहाज को देख कर उत्साहित होकर उसका वीडियो बनने लगा तो वीडियो बनाते हुए वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस कारण उसे करंट लग गया और करंट लगने से वह घर की पिछली साइड खेत में जाकर गिरा। जिसे पड़ोसी में रहते लोगों ने देख लिया। इसके बाद लोगों और साथी मजदूरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि मनीष फिलहाल अस्पताल में दाखिल है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed