फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work stopped in Mohali court after dispute with lawyer in Ludhiana

लुधियाना में वकील के साथ हुए विवाद के बाद मोहाली अदालत में ठप रहा काम

Sat, 29 Feb 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Work stopped in Mohali court after dispute with lawyer in Ludhiana
मोहाली। लुधियाना में एक वकील पर पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से किए गए हमले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन भी उतर आई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के मेंबरों ने अपना काम बंद कर प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत सिंह चहल ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर ने बेकसूर वकील पर 25 फरवरी को हमला कर उसके साथ मारपीट की थी। अभी तक आरोपी पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जिला बार एसोसिएशन लुधियाना की तरफ से राज्य स्तरीय हड़ताल का न्योता दिया गया। इसके बाद एसोसिएशन ने पूरी तरह हड़ताल रखी और वकीलों ने जिला अदालत के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वकीलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वकील हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस मुलाजिम पर जल्दी ही कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर हरजिंदर सिंह बैदवान, अमनदीप कौर सोही, नरपिंदर सिंह रंगी, तारा चंद गुप्ता, अनिल कौशल, सुनील पराशर, रोमेश अरोड़ा, सुनील कुमार अत्री, गगनदीप सोहाना, एसके करवल, अबिनशा सिंह, संदीप सिंह लख्खा, हरबंत सिंह, संजीव सैनी, चौधरी दर्शन लाल, परमिंदर सिंह ग्रेवाल, रणजीत सिंह राय, बिक्रम सिंह आहलूवालिया और अशोक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed