फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work on laying a new sewerage and stormwater line has begun in Madanpur village

Mohali News: गांव मदनपुर में नई सीवरेज-स्टॉर्म लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Sat, 20 Sep 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Work on laying a new sewerage and stormwater line has begun in Madanpur village
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पार्षद दविंदर कौर वालिया के वार्ड गांव मदनपुर में नई सीवरेज और स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत करवाई। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत आएगी। मेयर जीती सिद्धू ने बताया कि इस योजना के तहत 600 फुट लंबी नई पाइपलाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में पहले से मौजूद सीवरेज और स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बार-बार जाम हो जाती थी, जिससे यहां के निवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए काउंसलर दविंदर कौर वालिया ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम मोहाली शहर के हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवा रहा है और मदनपुर व आसपास के इलाकों की सफाई तथा सीवरेज संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने मेयर से इलाके में पार्क की भी मांग रखी, जिस पर मेयर जीती सिद्धू ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पार्क भी विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर काउंसलर दविंदर कौर वालिया ने मेयर का स्वागत किया और उनका धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम में फेज-4 के परमजीत सिंह चौहान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed