फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women should launch a struggle against drug abuse similar to the farmers' movement

Mohali News: नशे के खिलाफ महिलाएं छेड़ें किसान आंदोलन जैसा संघर्ष

Sun, 27 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women should launch a struggle against drug abuse similar to the farmers' movement
मोहाली में आयोजित ‘मांवां-धीयां इन्साफ रैली’ में हरसिमरत बादल ने किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत बादल ने महिलाओं से नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने मोहाली में आयोजित ‘मांवां-धीयां इन्साफ रैली’ में यह बात कही। बादल ने कहा कि पंजाब की आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने गांवों में ''ठीकरी पहरा'' शुरू करने की भी अपील की। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महिलाओं और किसानों के संघर्ष का उदाहरण दिया। बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार में नशे की समस्या और गंभीर हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नशा तस्करों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने पर सवाल किया। बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएंगे। इसमें जमानत के प्रावधानों को सख्त करने के साथ उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी युवाओं के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए।


अन्य मुद्दे और आरोप

बादल ने महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं से प्रति माह एक हजार रुपये देने का वादा किया गया था। अब तीन हजार रुपये देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। रैली में मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर मान से जुड़े पांच करोड़ रुपये के कथित लेन-देन के आरोप भी उठाए गए। बादल ने इस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की।
विज्ञापन




पार्षदों की अनुपस्थिति

शिरोमणि अकाली दल की रैली में नगर निगम की दो महिला पार्षद शामिल नहीं हुईं। कुलदीप कौर कंग और इंद्रप्रीत कौर प्रिंस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहीं। पार्षदों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें आयोजन में शामिल करने के लिए भी संपर्क नहीं किया गया। उनकी गैरहाजिरी को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed