{"_id":"6b04a75d63d8aa3d030622ed","slug":"women-over-40-beware-using-beauty-products-without-expert-advice-could-cause-harm-mohali-news-c-71-1-mli1018-149225-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 40 पार महिलाएं सावधान! बिना विशेषज्ञ की सलाह से सौंदर्य उत्पादों से होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 40 पार महिलाएं सावधान! बिना विशेषज्ञ की सलाह से सौंदर्य उत्पादों से होगा नुकसान
विज्ञापन
फेज-6 सिविल अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह, उम्र के साथ त्वचा में बदलाव प्राकृतिक हैं, इन्हें बीमारी नहीं माने
मोहाली। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और बालों में सफेदी जैसे प्राकृतिक बदलाव अब कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर युवा दिखने के दावों और सौंदर्य उत्पादों के विज्ञापनों से यह दबाव और बढ़ रहा है। विशेषज्ञ सलाह के बिना उत्पादों का उपयोग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी दबाव के चलते एंटी-एजिंग क्रीम, फेशियल और विभिन्न कॉस्मेटिक उपचारों की ओर रुझान बढ़ा है। मोहाली में भी 40 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं त्वचा को स्वस्थ रखने और उम्र के निशानों को कम दिखाने के लिए उपाय अपना रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दिखने वाले उत्पादों पर भरोसा कर बिना त्वचा की जरूरत समझे उनका इस्तेमाल करना परेशानी का कारण बन सकता है। गलत उत्पादों से त्वचा में जलन, एलर्जी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। फेज-6 सिविल अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ राजस्मिता भट्टाचार्जी ने कहा कि उम्र के साथ त्वचा में बदलाव प्राकृतिक हैं और इन्हें बीमारी नहीं मानना चाहिए। उन्होंने बताया कि त्वचा में कोलेजन की कमी, रूखापन और झुर्रियां उम्र बढ़ने के सामान्य संकेत हैं। बिना विशेषज्ञ की सलाह के ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। संवाद
मानसिक दबाव और तुलना का प्रभाव
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार दूसरों के रूप-रंग से अपनी तुलना करना आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली तस्वीरें वास्तविक त्वचा का सही प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हर समय युवा दिखने की अपेक्षा महिलाओं पर अनावश्यक दबाव बनाती है। उम्र के साथ होने वाले बदलावों को सहजता से स्वीकार करना महत्वपूर्ण है।
विशेषज्ञ सलाह और स्वस्थ जीवनशैली
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर और संतुलित जीवनशैली त्वचा की देखभाल में सहायक है। एक साथ कई एंटी-एजिंग उत्पाद इस्तेमाल करने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद या उपचार को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। उम्र के निशानों को छिपाने की होड़ के बजाय त्वचा को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना चाहिए।