{"_id":"66f970e61e3b7b69ce06d40e","slug":"womans-gold-bangles-cut-while-boarding-bus-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1004-120110-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बस में चढ़ते समय महिला की सोने की चूड़ियां काटीं, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बस में चढ़ते समय महिला की सोने की चूड़ियां काटीं, केस दर्ज
विज्ञापन
पांच महिलाओं ने बस में धक्का-मुक्की के दौरान वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। लांडरां चौक पर बस में चढ़ते समय एक महिला की सोने की चूड़ियां काट ली गईं। बताया जा रहा है कि 5 महिलाओं ने बस में चढ़ते समय उसे घेर लिया और इसी दौरान दो सोने की चूड़ियां काट ली गईं। इस मामले में सोहाना पुलिस ने सेक्टर-114 हरभजन विहार सोसाइटी की सुदर्शन देवी की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिलाओं की तलाश जारी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला सुदर्शन देवी ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 10 बजे पति के साथ लांडरां चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। उन्होंने सेक्टर-43 चंडीगढ़ बस स्टैंड जाना था। जब सीटीयू की बस आई तो बस में चढ़ते समय पांच महिलाओं ने उसे घेर लिया और बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगी। इसी दौरान उन्होंने उसकी दो सोने की चूडि़यां काट लीं और वहां से फरार हो गईं। उसे इस बात की भनक तब लगी जब बस में कंडक्टर से टिकट लेने के लिए पैसे देने लगी तो दिखा कि हाथ सोने में चूड़ियां नहीं थीं। उसे अहसास हुआ कि जिन महिलाओं ने उसे बस में चढ़ते समय घेरा, उन्हीं ने चूड़ियां काटी हैं। बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज करवाया। बता दें कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है, इससे पहले खरड़ और फेज-6 बस स्टैंड पर भी महिलाओं का गिरोह वारदात कर चुका है।