फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman's face burnt while lighting fire, daughter who came to save both her legs also burnt, admitted to PGI

Mohali News: आग जलाने के दौरान झुलसा महिला का चेहरा, बचाने आई बेटी के दोनों पैर भी जले, पीजीआई में भर्ती

Sun, 10 Mar 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's face burnt while lighting fire, daughter who came to save both her legs also burnt, admitted to PGI
मोहाली। हाथ सेंकने के लिए अंगीठी में पेट्रोल डालकर आग जलाने के दौरान महिला का पूरा चेहरा जल गया। वहीं, जब बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसके भी दोनों पैर आग में जल गए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मां का चेहरा ज्यादा जला होने के कारण उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।घायल कृतिका वासी खरड़ ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने सात बजे वह हाथ सेंकने के लिए अंगीठी जला रही थी। जब वह अंगीठी में मौजूद लकड़ियों पर पेट्रोल डाल रही थी तो पेट्रोल की थोड़ी सी धार उसके पैरों के पास जमीन पर गिर गई जिसके बारे में उसे पता नहीं लगा। इसके बाद जब उसने अंगीठी में आग लगाई तो आग अंगीठी से धीरे-धीरे कर आगे जमीन तक पहुंच गई। इतने में जब वह उठने लगी तो घबराहट में उसी आग में मुंह के बल गिर गई। यह देख उसकी बेटी जब उसे बचाने के लिए आई तो आग ज्यादा फैली होने के कारण उसके दोनों पैर भी जल गए। घर के अन्य सदस्यों ने पानी डाल कर पहले आग को बुझाया। उसके बाद दोनों मां-बेटी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां जांच में पता लगा कि मां का करीब 70 प्रतिशत चेहरा जल गया है। इसके बाद दोनों घायलों के दवाई लगाकर उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed