फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three hours of rain expose the reality of the drainage system; waterlogging in several colonies

Mohali News: तीन घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, कई कॉलोनियां में जलभराव

Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three hours of rain expose the reality of the drainage system; waterlogging in several colonies
जीरकपुर। रविवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। इसके चलते जीरकपुर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब हालत वार्ड नंबर 27 के शिवालिक विहार, शिवा एनक्लेव और एकेएस-2 कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में रही। यहां पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया। कई स्थानीय निवासियों को घंटों तक अपने घरों में ही कैद रहना पड़ा। कुछ घरों में तो बारिश का पानी भी घुस गया। लगातार जमा पानी के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने कहा कि इस बारिश ने उन्हें करीब दो वर्ष पहले आई बाढ़ के हालात की याद दिला दी। उनका आरोप है कि पाइप लाइनों और नालियों की समय पर सफाई नहीं होती। इसी कारण हर बार बारिश में यही समस्या सामने आती है। शिवालिक विहार निवासी एक व्यक्ति को सड़क पर भरे पानी के कारण गड्ढे में स्कूटर गिरने से टांग पर गंभीर चोट भी आई है।
विज्ञापन



अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव

शहर के अन्य हिस्से भी जलभराव से अछूते नहीं रहे। पटियाला रोड पर होटल रेडिसन के सामने भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। बलटाना के मुख्य बाजार, लोहगढ़ क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के पास और लोहगढ़ पार्क रोड पर भी सड़कें पानी से लबालब दिखाई दीं। वीआईपी रोड पर कई सोसाइटियों के बाहर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था की सफाई करवाने को कहा है। लोगों ने बरसात के दौरान बार-बार होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि इस समस्या से हर साल जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed