फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman run over by bus while on her way to tie Rakhi to her brother; dies

Mohali News: भाई को राखी बांधने जा रही महिला को बस ने कुचला, मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman run over by bus while on her way to tie Rakhi to her brother; dies
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर अपने भाई को राखी बांधने मंडी गोबिंदगढ़ जा रही थी। इस घटना ने राखी के त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।मृतका की पहचान निर्मला यादव के रूप में हुई है। उसके बेटे अनुराग ने पुलिस को बताया कि वे मंडी गोबिंदगढ़ जा रहे थे। करीब 11:20 बजे छत गांव के पास भुल्लर फार्म के नजदीक उनके आगे एक थ्री-व्हीलर चल रहा था। आरोप है कि थ्री-व्हीलर चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर अचानक दाईं ओर बने कट पर वाहन मोड़ दिया और ब्रेक लगा दिए। अचानक थ्री-व्हीलर रुकने के कारण अनुराग ने भी बाइक के ब्रेक लगाए। मोटरसाइकिल थ्री-व्हीलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी निर्मला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही पीआरटीसी बस का बायां पिछला पहिया निर्मला के शरीर के ऊपर से गुजर गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल निर्मला को एंबुलेंस के जरिये जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद थ्री-व्हीलर चालक भागा
अनुराग के अनुसार, हादसे के बाद थ्री-व्हीलर चालक नीचे उतरा और कुछ समय तक मौके पर मौजूद रहा। जब राहगीर बड़ी संख्या में एकत्र होने लगे और महिला की हालत गंभीर दिखाई दी, तो चालक अपने थ्री-व्हीलर समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है। जीएमसीएच-32 से निर्मला यादव को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलने के बाद जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार थ्री-व्हीलर चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed