फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman returning after cleaning house hit by car, dies

Mohali News: घरों में सफाई का काम कर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 29 Dec 2023 06:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Woman returning after cleaning house hit by car, dies
ओमेगा सिटी के पास हादसा, थाना सिटी खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खरड़ में ओमेगा सिटी के पास हुए एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सड़क क्रॉस करते हुए उसे एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। मृतक महिला की पहचान जाहिनारा बेगम निवासी आजाद नगर बलौंगी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के बेटे मोहम्मद इमरान के बयान पर कार चालक हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


मोहम्मद इमरान ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां जाहिनारा बेगम ओमेगा सिटी लुधियाना रोड पर रविंदर कौर के घर सफाई का काम करने के लिए जाती थी। 27 दिसंबर को उसकी मां सफाई करने के लिए आटो पर गई थी। शाम करीब 5 बजे उसे उसकी बहन सिमरन का फोन आया कि मां का एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह घटना वाली जगह पहुंचा और उसने आर केडिया पार्क ईस्ट सोसाइटी के दफ्तर के कैमरे चेक किए तो उसे पता चला कि उसकी मां सड़क क्रास करने लगी तो खरड़ की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल मां को सिक्योरिटी गार्ड विक्की घई और कार चालक उठाकर अस्पताल ले गए। अस्पताल के इमरजेंसी रिकाॅर्ड में कार के चालक का नाम हरमनप्रीत सिंह पता चला। बाद में उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed