{"_id":"668ff56e2ad9f943400b56c4","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-in-pgi-mohali-news-c-71-1-mli1005-116808-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क हादसे में घायल महिला की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क हादसे में घायल महिला की पीजीआई में मौत
Thu, 11 Jul 2024 08:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला, मंगलवार को गांव लखनौर में 2 बाइकों में हुई थी टक्कर
एक बाइक के पीछे बैठी महिला हुई थी गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बीते दिनों गांव लखनौर में 2 बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुरजीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के बेटे बाइक चालक फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले सुरिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक के नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह मां सुरजीत कौर को बाइक पर पीछे बिठाकर गांव लखनौर जा रहा था, जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरिंदर और मां सुरजीत कौर सड़क पर गिर गए। जबकि मौका पाते ही बाइक चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सुरिंदर की मां सुरजीत कौर को उपचार के लिए पीजीआई दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुहाना थाना पुलिस ने सुरिंदर के बयान और केस की जांच के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।