फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman hit by car dies

कार की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा

Thu, 02 Jan 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman hit by car dies
खरड़। सोमवार को छज्जूमाजरा-बरियाली रोड पर हुई कार दुर्घटना में घायल बुजुर्ग औरत सत्या देवी की मंगलवार को जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में सत्या देवी के 14 वर्षीय पोते रवि कुमार की सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि शराब के नशे में चूर चंडीगढ़ निवासी आकर्षित जसवाल ने सोमवार को सड़क किनारे ढाबे के बाहर आग सेंक रहे एक परिवार के लोगों पर अपनी तेज रफ्तार टाटा सफारी चढ़ा दी थी। बाद में गाड़ी एक मकान में जाकर घुसकर रुक गई थी। दुर्घटना में 14 वर्षीय रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप में घायल हो गए थे। इनमें कार चालक आकर्षित जसवाल भी शामिल है। खरड़ सदर पुलिस ने कार ड्राइवर आकर्षित जसवाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed