फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman extorted for 50 lakh after befriending someone on Instagram

Mohali News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman extorted for 50 lakh after befriending someone on Instagram
मोहाली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक महिला को लगातार धमकाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के रछपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पर महिला को जहर खिलाने और गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मई 2023 में उसकी दोस्ती रछपाल सिंह से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। करीब छह-सात महीने तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसके बाद आरोपी महिला के बेटे को स्कूल से लेने के दौरान उससे मिलने आने लगा। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल के बाहर मिलता था। महिला दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटे को स्कूल से लेने जाती थी। आरोपी फोन पर संपर्क कर उससे दोस्त के तौर पर मिलने आ जाता था।
विज्ञापन



धमकियों का सिलसिला

एक दिन महिला ने रछपाल सिंह से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसे धमकियां देना शुरू कर दिया। महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बावजूद उसे चैट के अलावा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज आने लगे। महिला का आरोप है कि अप्रैल 2026 में रछपाल सिंह ने उसे धमकी दी। उसने धमकी दी कि यदि महिला उससे मिलना और बात करना बंद करेगी। तो वह उसके घर आकर उसे जहर खिला देगा। साथ ही गोली मारने और घर के बाहर गोलियां चलाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


रेस्तरां में पीछा और रंगदारी की मांग
महिला ने बताया कि 5 अगस्त को वह अपनी सहेलियों के साथ फेज-8 स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने गई थी। आरोप है कि रछपाल सिंह उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। उसने सड़क पर खड़े होकर महिला को धमकाया और अपने साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद 19 अगस्त को दोपहर करीब पौने दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति महिला के घर पहुंचा। उसके हाथ में एक फाइल थी, जिसमें पांच-छह पन्नों पर कई संदेश लिखे हुए थे। अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि 50 लाख रुपये उपलब्ध करवाओ। उसने धमकी दी कि रकम नहीं देने पर महिला की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी रछपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई दिलबाग सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया चैट, कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। - परवीन कौर, सब इंस्पेक्टर थाना साइबर क्राइम मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed