फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman dies in suspicious circumstances, brother accused father-in-law of killing family

बनूड़ : महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने ससुर परिवार पर लगाया हत्या करने का आरोप

Wed, 19 May 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, brother accused father-in-law of killing family
लांड़रा-बनूड़। गांव जासला में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरविंदर सिंह की पत्नी 28 वर्षीय नीलम रानी के रूप में हुई है। उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक दो साल और दूसरी एक साल की है। मृतका के भाई और पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के ससुर का कहना है कि उसकी पुत्रवधु ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मृतका के पिता और भाई का आरोप है कि नीलम का पति और ससुर परिवार उसे तंग परेशान करता था और ससुर परिवार ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को मृतका के ससुर ने उसके चाचा को फोन करके बताया था कि उसकी भतीजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। बनूड़ थाना मुखी बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के एपीजैन अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई गुरबचन सिंह पुत्र नैब सिंह गांव खेड़ी गुरना ने बताया कि उसकी बहन का करीब 6 साल पहले गुरविंदर सिंह के साथ विवाह हुआ था। गुरविंदर सिंह उसकी बहन को बहुत परेशान करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके ससुराल परिवार ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका के ससुराल परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed