फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman defrauded of 1.20 lakh on the pretext of activating a credit card

Mohali News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर महिला से 1.20 लाख की ठगी

Mon, 12 Oct 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded of 1.20 lakh on the pretext of activating a credit card
खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भेजा एप का लिंक, तीन बैंकों के कार्ड की डिटेल भरते ही खाते से निकले रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर फेज-2 निवासी 57 वर्षीय महिला से 1,20,471 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताकर महिला को व्हाट्सएप पर एप का लिंक भेजा था। महिला ने एप डाउनलोड कर तीन बैंकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद चार ट्रांजेक्शन के जरिये उनके खाते से रकम निकाल ली गई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना मोहाली ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर भेजा एप का लिंक

पुलिस को दी शिकायत में दमनजीत कौर ने बताया कि 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और कार्ड एक्टिवेट कराने की बात कही। महिला के सहमत होने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर ऐप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा। महिला के अनुसार, एप डाउनलोड कर कार्ड की जानकारी भरने के कुछ देर बाद उन्हें व्हाट्सएप अकाउंट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाने की कोशिश किए जाने का संदेश मिला। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। फोन दोबारा चालू करने पर कई ओटीपी आए।
विज्ञापन

तीन बैंकों के कार्ड की जानकारी लेकर निकाले रुपये

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दोबारा फोन कर महिला से अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के कार्ड होने की जानकारी दी। आरोपी के कहने पर उन्होंने इन कार्डों की जानकारी भी ऐप में भर दी। इसके बाद चार ट्रांजेक्शन में करीब 40 हजार, 36 हजार, 39 हजार और 4,444 रुपये निकाल लिए गए। कुल ठगी 1,20,471 रुपये की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

ठगी का पता चलने पर महिला ने 22 सितंबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में वह साइबर क्राइम थाने पहुंचीं। जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह ने बताया कि शिकायत और बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने के साथ ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और ऐप के लिंक की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed