फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   State-level karate competition kicks off; 500 athletes showcasing their talent

Mohali News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ, 500 खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

Mon, 12 Oct 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
State-level karate competition kicks off; 500 athletes showcasing their talent
मोहाली। सेक्टर-78 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शहर विधायक कुलवंत सिंह ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में गतका, जिम्नास्टिक, भांगड़ा और कराटे की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और पंजाब की खेल प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

खेलों से युवाओं में अनुशासन और समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14, 21 से 30 वर्ष और 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में सीनियर डिप्टी मेयर आरपी शर्मा और डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना मौजूद रहे। नगर निगम पार्षद गुरप्रीत कौर भी उपस्थित थीं। खरड़ हलके के प्रभारी परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य गांवों और शहरों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच देना है। जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed