फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman assaulted for bringing less dowry, case registered

Mohali News: दहेज कम लाने पर महिला के साथ मारपीट, केस दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted for bringing less dowry, case registered
मोहाली। इलाके से एक महिला को दहेज कम लाने पर परेशान करने के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की पहचान रणजीत सिंह वासी जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संतोष निवासी ग्रीन सिटी ढकोली ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी उक्त आरोपी के साथ 2021 में हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान करने लगा था और उसके साथ गाली-गलौज भी करता था। आरोपी ने कई बार पीड़ित महिला के साथ दहेज को लेकर मारपीट भी की। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत के जरिए उन दोनों में राजीनामा भी हुआ, लेकिन आरोपी पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। इससे परेशान होकर उसने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed