{"_id":"6254956def415b1b2e2beac5","slug":"woman-accuses-in-laws-family-of-demanding-dowry-mohali-news-pkl447375818","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह का टेंट उतारते युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह का टेंट उतारते युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के नजदीक पड़ते गांव छत में एक शादी समारोह खत्म होने के बाद टेंट उतारते समय लोहे की पाइप बिजली की हाईटेंशन तार के साथ छू जाने से 19 वर्षीय युवक की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने उसको डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी गांव सराय बंजारा, जिला पटियाला के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद टेंट हाउस के मालिक जतिंदर सिंह निवासी गांव रामपुर कलां के खिलाफ लापरवाही से काम करवाने के आरोप में 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जतिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि सर्बजीत सिंह 12वीं पास था और गरीब परिवार से होने के चलते वह छोटा-मोटा कामकाज करता रहता था। इससे पहले वह राजपुरा में दिहाड़ी पर काम कर रहा था। गांव छत में शादी समारोह में उसके साथ उसके गांव और आसपास के 6-7 युवक भी आए हुए थे। शादी खत्म होने के बाद रात करीब 12 बजे जब वह जाने लगे तो टेंट मालिक ने उन्हें ज्यादा दिहाड़ी देने का लालच देकर टेंट उतारने के लिए कहा। सर्बजीत जब टेंट का पाइप उतारने लगा तो ऊपर उठाते समय पाइप बिजली की हाईटेंशन तार से टकरा गया और उसका शरीर करंट लगने से बुरी तरह से झुलस जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता अमरिंदर सिंह की शिकायत पर टेंट मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।