{"_id":"62757d9895e27c641b62b165","slug":"woman-accused-of-making-passport-despite-case-being-registered-mohali-news-pkl44984505","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर केस दर्ज होने के बावजूद पासपोर्ट बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर केस दर्ज होने के बावजूद पासपोर्ट बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। प्रीत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद उसका अवैध तरीके से पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायतकर्ता हरदीप सिंह निवासी प्रीत कॉलोनी ने लिखित शिकायत एसएसपी मोहाली को देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हरदीप सिंह ने इस मामले में कहा है कि महिला के साथ पुलिस ने मिलीभगत करके उसके खिलाफ दर्ज केस की अनदेखी करके उसकी वेरिफिकेशन की और फाइल आगे भेज दी थी। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जांच नहीं की गई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि उसने बीते दिनों अपनी पड़ोसन सहित अन्य के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत एक केस पुलिस स्टेशन जीरकपुर में दर्ज करवाया था। इसकी एफआईआर की कॉपी उसके पास मौजूद है। लेकिन इसके बावजूद उसकी पड़ोसन महिला का पासपोर्ट बन गया है। जबकि नियम के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होने के बाद उसका पासपोर्ट नहीं बन सकता।
जांच करके कार्र्रवाई की जाएगी
यह मामला मेरे ध्यान में आने के बाद में इसकी जांच की जाएगी। अगर पासपोर्ट गलत तरीके से बना है तो उसको रद्द करवाया जाएगा। किसी पुलिस कर्मी ने अगर लापरवाही बरती है तो मामले की जांच करके आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। -ओंकार सिंह बराड़, थाना प्रभारी जीरकपुर।