फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wine rates hiked, wine rates hiked for soldiers, cow tax on wine, wine in army canteen,

फौजियों के लिए बड़ी बुरी खबर, शराब खरीदना हुआ महंगा

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
wine rates hiked, wine rates hiked for soldiers, cow tax on wine, wine in army canteen,
शराब - फोटो : amar ujala
राज्य की कैंटीनों में फौजियों को मिलने वाली शराब के लिए अब और जेब ढीली करनी पड़ेगी। सरकार ने कैंटीन की शराब पर 10 फीसदी गो सेस लगा दिया है। जिसका फौजियों ने विरोध शुरू कर दिया है। एक्स सर्विसमैन ग्रीवांसेज सेल के प्रधान कर्नल एसएस सोही ने बताया कि पंजाब सरकार ने सीएसडी कैंटीनों में बिकने वाली शराब पर 10 फीसदी गो सेस लगाया है, ताकि पंजाब गोशाला में पशुओं के लिए चारा खरीद सके। उन्होंने कहा कि फौजियों पर यह एक तरह की क्रिमनल कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार फौजियों व पूर्व फौजियों के वेलफेयर के प्रति हमेशा ही असंवेदनशील तरीका अपनाया है। पंजाब की कैंटीनों में पहले ही चंडीगढ़ और हरियाणा से शराब के रेट ऊंचे हैं। उन्होंने इस संबंध में तथ्य भी पेश किए।
विज्ञापन


हरियाणा की कैंटीनों में सबसे सस्ती शराब
जानकारी के मुताबिक, मोहाली में किंग फिशर बीयर के रेट 82 रुपये हैं। जबकि चंडीगढ़ की कैंटीन में 55 रुपये व हरियाणा में 39 रुपये है। इसी तरह रम ओल्ड मोंक पंजाब में 152 रुपये, चंडीगढ़ में 116 रुपये व हरियाणा में 99 रुपये की बोतल है। कंटेसा रम मोहाली में 163 रुपये की बोतल है। जबकि चंडीगढ़ में 121 व हरियाणा में 103 रुपये की बोतल है। ब्लैंडर प्राइड की बोतल मोहाली कैंटीन में 465 रुपये, चंडीगढ़ कैंटीन में 268 व हरियाणा में 271 रुपये हैं। वहीं, 100 पाइपर की बोतल पंजाब में 721 रुपये, चंडीगढ़ में 526 व हरियाणा में  527 रुपये है। उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed