फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife hit her husband's head with a rod, also broke the glass of the car

Mohali News: पत्नी ने पति के सिर पर मारी रॉड, कार का शीशा भी तोड़ा

Wed, 23 Aug 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wife hit her husband's head with a rod, also broke the glass of the car
जीरकपुर। बादल कॉलोनी में एक पति पर उसकी पत्नी ने रॉड से सिर पर तीन वार किए और बाहर खड़ी उसकी कार भी तोड़ डाली। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान पूजा शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास शर्मा निवासी बादल कॉलोनी जीरकपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2006 में पूजा शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल परिवार का उसकी पत्नी पूजा शर्मा और उनकी फैमिली में काफी दखलअंदाजी रहती थी। इस कारण उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करती रहती थी। 16 अगस्त को वह पत्नी पूजा के साथ बाजार जा रहा था। इस दौरान वह किसी बात पर गुस्सा हो गई। इसके बाद उसने पेन के साथ उस पर कई वार किए। अगले दिन वह अपनी माता को लेकर घर से बाहर जाने लगा तो उसकी पत्नी ने उसकी मां को कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद एक रॉड से उसके सिर पर की तीन बार बार किया। इस कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने कार के शीशे भी तोड़ दिए। शोर सुनकर मां किसी तरह कमरे से बाहर निकली और उन्होंने एक निजी वाहन का इंतजाम कर उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed