फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When will the lifts start working, elderly people are not able to use the foot overbridge

Mohali News: आखिर कब चलेंगी लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज का बुजुर्ग नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

Wed, 10 Sep 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
When will the lifts start working, elderly people are not able to use the foot overbridge
जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर मेट्रो मॉल और ढिल्लों प्लाजा के आगे अक्सर ही बुुजुर्गों और लोगों को हाईवे क्रॉस करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां दोनों जगह पर फुट ओवरब्रिज बनाए। इन दोनों फुट ओवरब्रिज को कई माह पहले लोगों के लिए खोल दिया गया। साथ ही बुजुर्गों की सुविधा के लिए दोनों तरफ लिफ्ट भी लगाई गई ताकि बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

समस्या यह है कि जब से यह फुट ओवरब्रिज बनाए और इनमें लिफ्टें लगीं तब से इनको चलाया ही नहीं गया। इस कारण बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को या तो पैदल चलकर सीधे सड़क क्रॉस करनी पड़ती है, या फिर सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इतनी सीढ़ियां चढ़ना बुजुर्गों के लिए बहुत मुश्किल होती है। पैदल चलकर सड़क क्रॉस करना खतरे से खाली नहीं हो सकता, क्योंकि चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर से तेज रफ्तार से नीचे आती हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अंबाला की तरफ से आने वाली गाड़ियां भी तेज रफ्तार में आती हैं। ऐसे में पैदल सड़क क्रॉस करने वाले लोगों को कभी भी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से नुकसान हो सकता है। इसके लिए लोगों ने मांग की है कि दोनों तरफ लिफ्टों को चालू किया जाए जिससे लोग आसानी से बिना किसी समस्या से सड़क क्रॉस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन







जल्द लिफ्ट चालू करें
फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट ना चलने के कारण सड़क क्रॉस करने में दिक्कत आती है। बुजुर्गों के लिए सीढ़ियां चढ़ना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जल्द लिफ्ट को चालू किया जाए। - कुलभूषण शर्मा स्थानीय निवासी।

हो सकता है हादसा
फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट न चलने के कारण कई बार लोग इसके ऊपर से जाने की बजाय सीधे सड़क क्रॉस करते हैं। इस कारण किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर लिफ्ट चलाई जाती है तो किसी की कीमती जिंदगी भी बच सकती है। - बलदेव कृष्ण शर्मा, स्थानीय निवासी।


सीढ़ियां चढ़ने में होती है मुश्किल
ढिल्लों प्लाजा के आगे बने फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ना बहुत मुश्किल होता है। यहां पर सीधे सड़क क्रॉस करना भी संभव नहीं है, क्योंकि सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पूरी तरह से रास्ता बंद किया हुआ है। इसलिए फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट को तुरंत चालू किया जाए। - सतीश शर्मा, स्थानीय निवासी।



यह दोनों फुट ओवरब्रिज इस हाईवे पर बने दो नए फ्लाईओवर का ही हिस्सा हैं। अभी दोनों फ्लाईओवर का काम मुकम्मल नहीं हुआ है। जैसे ही काम मुकम्मल हो जाता है उसके तुरंत बाद इन दोनों फुट ओवरब्रिज की लिफ्टों को चला दिया जाएगा। - आसिम बंसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed