फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the Baltana chowki incharge harassed, the lawyer took this step ...

जब बलटाना चौकी इंचार्ज ने किया परेशान तो वकील ने उठाया यह कदम...

Tue, 19 Jan 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
When the Baltana chowki incharge harassed, the lawyer took this step ...
विलाप करती मृतक दीपक की पत्नी। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने होटल पार्टनरों और बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से तंग आकर एक वकील ने आत्महत्या कर ली। यह घटना जीरकपुर की प्रीत कालोनी की है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान दीपक अरोड़ा (43) निवासी त्रिवेदी कैंप मुबारिकपुर के रूप में हुई है। दीपक पेशे से वकील और भाजपा के कार्यकर्ता भी थे। फिलहाल वह अपने बाकी पार्टनरों के साथ लीज पर लेकर होटल चल रहे थे।
विज्ञापन

दीपक ने सुसाइड नोट में छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इनमें एक नाम बलटाना चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह का भी है। दीपक अरोड़ा के परिजनों ने बताया कि दीपक रविवार को घर से निकला था और उसका नंबर भी बंद आ रहा था। कुछ समय बाद पता चला कि वह जीरकपुर स्थित अपने दोस्त के दफ्तर गया था। वहां जाकर देखा तो दीपक पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
4 पेज के सुसाइड नोट में लिखा गया है कि उसके होटल के पार्टनर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सुसाइड नोट में मृतक के परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। सुसाइड वाली जगह पर मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पार्टनर और चौकी इंचार्ज मिलकर दीपक अरोड़ा को परेशान कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट के मुताबिक मृतक दीपक अरोड़ा की चेकबुक चुरा ली गई थी। चेक में पैसे भरकर जाली हस्ताक्षर करने के बाद बैंक में जमा करवाने के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में जिन छह लोगों के नाम हैं, उनमें दविंदर सिंह उर्फ देव राणा निवासी लुधियाना, प्रेम मनोचा निवासी त्रिवेदी कैंप, मनी गुप्ता निवासी पटियाला, कुलवंत सिंह एएसआई बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज, रवि अरोड़ा मालिक होटल और विपिन छाबड़ा होटल मालिक शामिल हैं। नोट में लिखा है कि दविंदर सिंह उर्फ देव राणा ने उसकी चेक बुक चुराकर जाली दस्तखत किए थे। वह चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। इसके अलावा सुसाइड नोट के चौथे पेज में यह भी लिखा है कि होटल में काम करने वाले चार कर्मचारियों की तनख्वाह भी पेंडिंग है, जो अभी देनी थी। चार पेज के सुसाइड नोट के दो और तीन नंबर पेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
एसएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मोहाली के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई होगी। अगर बलटाना चौकी इंचार्ज की इस मामले में कोई भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सुसाइड नोट के अनुसार सभी लोगों के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

मेरा कोई लेना देना नहीं: चौकी इंचार्ज
मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। यह सब एक रंजिश के तहत किया जा रहा है। अक्तूबर माह में दीपक अरोड़ा और उसके पार्टनरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कानून के तहत अपना काम किया था, बाकी जांच आला अधिकारी कर रहे हैं। -कुलवंत सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed