फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When I stopped a drunkard who was abusing in front of the house, he got beaten up.

Mohali News: घर के सामने गालियां दे रहे शराबी को रोका तो की मारपीट

Tue, 28 May 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
When I stopped a drunkard who was abusing in front of the house, he got beaten up.
मोहाली। गांव कुंबड़ा में घर के बाहर गालियां देने पर शराबी को रोका तो उसने मारपीट की। इस मारपीट में मां-बेटी के मुंह पर और कई जगह अंदरूनी चोट आई है। इसके बाद घायल को परिजन ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन


गांव कुंबड़ा निवासी डोली ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ पार्टी से घर लौटी तो पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नशे में घर के नीचे आकर गाली गलौज करने लगा। जब उसे वहां से जाने के लिए कहा तो वह तो धक्कामुक्की करने लगा। इसके बाद जब वह उसे समझा कर वापस घर में घुसने लगे तो उसने पीछे से मां-बेटी पर हमला कर दिया। उनके बाल खींचने लगा और सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया। इससे दोनों को काफी अंदरूनी चोट लगी। बाद में व्यक्ति वहां से भाग गया। इसके बाद घायलों को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed