{"_id":"66e8388a23898588730933d1","slug":"when-he-asked-for-the-money-he-had-lent-to-his-sister-she-and-her-family-were-attacked-mohali-news-c-71-1-mli1007-119552-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बहन से उधार दिए पैसे मांगे तो परिवार सहित किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बहन से उधार दिए पैसे मांगे तो परिवार सहित किया हमला
विज्ञापन
चार साल पहले महिला ने दिए थे ढाई लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-79 में बहन को उधार दिए ढाई लाख रुपये मांगने गई तो भांजे, जीजा और बहन ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर चार टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। सेक्टर-79 निवासी शशि ने बताया कि करीब चार साल पहले उसने बहन को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। वह उससे काफी समय से पैसे मांग रही है पर वह हर बार टाल देती है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह बेटी के साथ सेक्टर-79 स्थित बहन के घर गई थी। जब उसने बहन से पैसे लौटाने की बात की तो वह इन्कार करने लगी, जिस पर दोनों बहनों में बहस होने लगी। इतने में भांजे ने साथ में पड़े सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून भी बहने लगा। इस पर जब उसने बचाव के लिए भांजे को धक्का दिया तो जीजा और बहन ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी ने मां को घर से बाहर ले जाकर सबसे पहले फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।