फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wheat lifting begins in Lalru Mandi; farmers' ultimatum yields results

Mohali News: लालड़ू मंडी में गेहूं का उठान शुरू, किसानों के अल्टीमेटम का हुआ असर

Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat lifting begins in Lalru Mandi; farmers' ultimatum yields results
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और जमहूरी किसान सभा के अल्टीमेटम के बाद लालड़ू अनाज मंडी में गेहूं का उठान शुरू हुआ। किसान संगठनों ने बीते रविवार को दो दिन में फड़ खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन




वीरवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने मंडी का दौरा किया। उन्होंने गेहूं के स्टॉक की स्थिति और आगामी धान की फसल की तैयारियों का जायजा लिया। मंडी समिति के अधिकारियों ने किसान नेताओं को बताया कि उठान शुरू हो गया है। अधिकारियों ने अगले दो-तीन दिनों में फड़ पूरी तरह खाली करने का भरोसा दिया। मंडी में आगामी फसल के लिए पीने के पानी, बिजली और रोशनी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के पंजाब उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह अमलाला समेत कई किसान संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed