फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water supply will improve from 13.90 crore in VIP city

वीआईपी सिटी में 13.90 करोड़ से सुधरेगी वाटर सप्लाई

Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water supply will improve from 13.90 crore in VIP city
मोहाली। वीआईपी सिटी में पानी की दिक्कत जल्द ही बीते समय की बात होगी। जल संकट को दूर करने के लिए अब नगर निगम पूरी प्लानिंग से जुट गया है। निगम द्वारा यह तैयारी आने वाले 20 साल को ध्यान में रखकर की जा रही है। इसके तहत अब पानी की स्कीम का कायाकल्प करने के लिए 13.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इस संबंधी प्रस्ताव को वीरवार को हाउस की मीटिंग में लाया जाएगा। यह सारा काम अमृत मिशन के तहत होगा। इसमें केंद्र सरकार, पंजाब सरकर व नगर निगम मिलकर पैसा खर्च करेंगे। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया के विकास को भी नई जान मिलेगी। इंडस्ट्रियल एरिया के विकास व रखरखाव का काम एमआईए इंफ्रास्ट्रक्चर एसोसिएशन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में 13.90 करोड़ रुपये की लागत से पीने वाले पानी की सप्लाई का कायाकल्प करने के लिए अमृत मिशन के तहत काम होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के अलग अलग फेजों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पहले से चल रहे प्लांटों की जरूरत अनुसार मरम्मत भी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में खर्च होने वाली रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा केेंद्र सरकार और 30 प्रतिशत पंजाब सरकार देगी और बाकी का 20 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम द्वारा खर्च किए जाएगा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में ऐसे होगा विकास
मीटिंग के दौरान शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के रखरखाव व विकास का काम एमआईए इंफ्रास्ट्रक्चर एसोसिएशन को सौंपने संबंधी प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज 4, 5, 6, 7, 8-ए व 8-बी, 9 पुराना व एक्सटेंशन के विकास और रखरखाव का काम पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई विशेष संस्था एमआईए इंफ्रास्ट्रक्चर डवेलपमेंट एसोसिएशन को सौंपा जाएगा। इस क्षेत्र से टैक्स के रुपये में एकत्र होने वाली रकम एसोसिएशन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मोहर
नगर निगम की ओर से मीटिंग में मैन पावर सप्लाई करने वाली एजेंसी के लिए टेंडर कॉल करने, सेक्टर 57 श्मशान घाट के सामने आरक्षित पड़ी 1.5 एकड़ जमीन लेने, नगर निगम दफ्तर पर लगे सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी द्वारा प्लांट ठीक न करने पर उसको ब्लैकलिस्ट करने, बैंक गारंटी व बयाना रकम जब्त करने और नया तखमीना बनाने, निगम में पड़ते गांव शाहीमाजरा, मटौर, सोहाना, कुंभड़ा व मोहाली की लाल लकीर के अंदर आबादी के नक्शे पास करने समय फीस में से छूट देने, फेज 3-ए व सेक्टर 71 में बने नए ट्यूबवेल के विकास कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बने टायलेट ब्लॉक के लिए छह करोड़ के करीब प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed