{"_id":"63fbc37f7e79328108005957","slug":"water-shortage-troubled-people-of-mirpur-demonstrated-fury-by-banging-empty-utensils-mohali-news-c-16-1-73075-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पानी की किल्लत, परेशान मीरपुर के लोगों ने खाली बर्तन खड़काकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पानी की किल्लत, परेशान मीरपुर के लोगों ने खाली बर्तन खड़काकर किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
डेराबस्सी। यहां के गांव मीरपुर के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोगों की लंबे समय से इस समस्या को हल करने की मांग है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या से तंग आकर इस गांव के अंतर्गत आने वाली बावा कॉलोनी के लोगों ने खाली बर्तन खड़काकर नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे संघर्ष को तेज करते हुए जाम लगाने को मजबूर होंगे।कॉलोनी निवासी दविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, नरेश कुमार, ओमवत्ती देवी, विष्णु, लकी, बॉबी, वरिंदर यादव ने कहा कि उनके गांव को काउंसिल में शामिल हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अब तक वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं उन्होंने कहा कि काउंसिल ने उनसे नक्शा पास कराने की फीस समेत संपत्ति कर और अन्य कर वसूलना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि सबसे बड़ी पानी की समस्या यहीं है।
कोट....
कुछ दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है। उक्त कॉलोनी में पानी व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
-वरिंदर जैन, कार्यवाहक अधिकारी, नगर काउंसिल
विज्ञापन
कोट....
कुछ दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है। उक्त कॉलोनी में पानी व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
-वरिंदर जैन, कार्यवाहक अधिकारी, नगर काउंसिल