{"_id":"60a2ccf38ebc3e1edb570cfa","slug":"water-problem-in-mohali-today-and-tomorrow-mohali-news-pkl413668035","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुविधा : मोहाली में आज और कल रहेगा पानी का संकट, सुबह-शाम लो प्रेशर से हो सकेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुविधा : मोहाली में आज और कल रहेगा पानी का संकट, सुबह-शाम लो प्रेशर से हो सकेगी सप्लाई
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोगों को मंगलवार व बुधवार को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान सुबह और शाम पानी लो प्रेशर से आएगा।
पानी न आने का कारण बिजली विभाग खरड़ की ओर से पावर ग्रिड की मरम्मत किया जाना है। इसके चलते कजौली वाटर वर्क्स फेज-एक से चार की सभी लाइन बंद रहेंगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से लाइनों व ग्रिड की मरम्मत की जा रही है। मंगलवार और बुधवार को बिजली बंद रखने संबंधी विभाग के अधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं प्रदान करने वाले विभागों को सूचित कर दिया गया है।
प्रभावित होंगे काम
बता दें कि गर्मियां, बच्चों की छुट्टियां और अधिकतर परिवार वर्क फ्रॉम हैं। इसके चलते इस समय बिजली बंद होने और पानी की आपूर्ति न होने से लोगों के कई काम प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा परेशानी पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को आएगी। इन मंजिलों पर पहले ही पानी नहीं पहुंचता है, वहीं अब लो प्रेशर से स्थिति और गंभीर हो जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो नगर निगम टैंकरों से लोगों को पानी मुहैया करवाएगा। कुछ समय पहले ही टैंकरों को नगर निगम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में रहेगी परेशानी
जानकारी के मुताबिक फेज-एक से सात, सेक्टर-70-71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-नौ, 10, 11, व औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक से पांच की सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह इस मुश्किल के समय में विभाग का सहयोग करें।