{"_id":"5e7516f68ebc3e76b5636c06","slug":"water-filled-with-broken-pipes-near-kharar-bus-stand-mohali-news-pkl370195793","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ बस स्टैंड पानी की पाइप टूटने से भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ बस स्टैंड पानी की पाइप टूटने से भरा पानी
विज्ञापन
बरसाती नाले के निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन टूटने से भरा हुआ पानी।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़-मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान एलएंडटी कंपनी द्वारा सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नालों की खुदाई करते समय शुक्रवार सुबह पानी की पाइप लाइन टूट गई।
इस कारण दुकानों के साथ-साथ नाले के लिए खोदी जमीन में लगभग 12 फुट पानी भर गया। पानी भरने से दुकानों के साथ लगी मिट्टी खिसकने लगी जिससे दुकानों के गिरने का खतरा बन गया।
आसपास के दुकानदार भाग कर नजदीकी रेस्ट हाउस तथा भगत घाट वाले ट्यूबवेल पर गए जहां दोनों टयूबवैल चल रहे थे लेकिन दोनों ट्यूबवेल के दरवाजे बंद थे। वहां पर कोई भी ऑपरेटर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था। दुकानदारों ने खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संगीत आहलूवालिया तथा फ्लाईओवर का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर टीबी सिंह को फोन पर टूटी पाइप लाइन से पानी के रिसाव की सूचना दी।
विज्ञापन
कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर ट्यूबवेल बंद करने के लिए स्टाफ को भेजा परंतु तब तक दुकानदार खुद ही ट्यूबवेल को बंद कर चुके थे। मैनेजर टीबी सिंह ने भी तुरंत मौके पर स्टाफ व मशीनरी भेजी। दिनभर मोटर व पानी के टैंकरों की सहायता से लगभग 10 टैंकर पानी बाहर निकाला गया तथा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभो के धंसने की आशंका के चलते दो टिप्परों की सहायता से मिट्टी डालकर धंस रहे खंभों को रोका गया।
दिन भर ठप रही पानी की सप्लाई
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यदि समय पर पानी की सप्लाई बंद करके विभाग को सूचित न किया जाता तो दुकानों के गिरने का खतरा बन गया था। पाइप टूटने के कारण गुरु तेग बहादुर नगर, नूर सिटी, शिवजोत एनक्लेव, चंडीगढ़ रोड, कुराली रोड समेत अनेक इलाकों में पानी की सप्लाई दिन भर ठप रही। वाटर सीवरेज बोर्ड तथा सड़क का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी में आपस में तालमेल न होने के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे टूटी यह पाइप शाम तक जोड़ी नहीं जा सकी। इस कारण लोगों को आज भी पानी की सप्लाई नहीं मिल सकेगी।
ट्यूबवेल ऑपरेटरों पर होगी कार्रवाई
वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के जेई रजनीश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के निकट टूटी पाइप लाइन को जोड़ने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संगीत आहलूवालिया से जब ट्यूबवेल ऑपरेटरों की गैर हाजिरी संबंधी पूछा तो उन्होंने कहा कि ट्यूबवेलों के ठेकेदार को इस बारे में पत्र लिखकर गैर हाजिर ट्यूबवेल ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
हैरानी की बात है कि खरड़ में चल रहे 65 ट्यूबवेलों पर 104 ऑपरेटर रखे हुए हैं। नगर परिषद द्वारा करोड़ों रुपये इन ट्यूबवेलों पर खर्च किए गए हैं लेकिन इनके रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।