{"_id":"681a6f7186fc0b7ae4072eff","slug":"water-connections-of-nine-restaurants-and-dhabas-running-in-showrooms-were-cut-sewer-line-was-blocked-due-to-negligence-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128758-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शोरूमों में चल रहे नौ रेस्टोरेंट-ढाबों के पानी कनेक्शन काटे, लापरवाही से ब्लॉक हुई थी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शोरूमों में चल रहे नौ रेस्टोरेंट-ढाबों के पानी कनेक्शन काटे, लापरवाही से ब्लॉक हुई थी सीवर लाइन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम और जल सप्लाई विभाग ने मिलकर मंगलवार शाम को फेज-5 की मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिन नौ शोरूमों में रेस्टोरेंट और ढाबे चल रहे थे उनके पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। इस दौरान दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन टीम ने इस बार उनकी बिलकुल नहीं सुनी और कार्रवाई करती रही।
जानकारी के अनुसार फेज-5 की मार्केट में शोरूमों के पीछे सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की समस्या कई साल से चली आ रही है। आए दिन इन शोरूमों के पीछे सीवर लाइन ब्लॉक हो जाती है और गंदा पानी सड़क पर आने के कारण मार्केट के पीछे घरों के आगे चला जाता था। लोगों की ओर से कई बार शिकायतें भी निगम को की गई, लेकिन निगम कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते थे।
नगर निगम के नए कमिश्नर परमिंदरपाल सिंह के आने के बाद उनको भी इस मामले में शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने जल सप्लाई विभाग को इस समस्या का हल करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसमें कहा गया था कि फेज-5 क्षेत्र में जलापूर्ति एवं सीवरेज का रख-रखाव का काम जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग की ओर से किया जाता है। इस क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की लगातार शिकायतें इस कार्यालय तक पहुंच रही हैं। इस कारण उक्त क्षेत्र में मौके पर जांच की गई तो पाया गया कि उक्त मार्केट के सभी ढाबे/रेस्तरां अपना फूड वेस्ट सीवर लाइन में डाल रहे थे।
विज्ञापन
28 मार्च को काटे थे चालान, फिर भी नहीं माने ढाबा मालिक
नगर निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार फेज-5 की मार्केट में शोरूमों में चल रहे रेस्टोरेंट और ढाबों की वजह से सीवर लाइन ब्लॉक करने के आरोप में उनके खिलाफ 28 मार्च को कार्रवाई की गई थी। इसके तहत इन दुकानदारों के चालान काटे गए थे। उस समय इनको इस संबंधी निर्देश देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद वह लोग नहीं माने और फूड वेस्ट सीवर लाइन में डालते रहे। इससे सीवरेज ओवरफ्लो हो गई।
इन शोरूमों के काटे कनेक्शन
फेज-5 की मार्केट में बने रेस्टोरेंट और ढाबों में अमृत स्वीट्स, कुल्चा ठेका, टेस्ट दा अड्डा, वाक एन टाक, एविन कार्तिक, खालसा ढाबा, चेन्नई मरठ्ठा, शेर ए पंजाब ढाबा और शराब का ठेका जिसमें अहाता भी शामिल है। इनमें से सिर्फ तीन दुकानों में ग्रीस चैंबर है लेकिन इनकी रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों की ओर से सफाई नहीं करवाई जाती है और पूरा फूड वेस्ट मटीरियल सीवर लाइन में फेंक दिया जाता था।
अब भी नहीं माने तो होगी कानूनी कार्रवाई
फेज-5 में कार्रवाई करने गए नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अब भी नियमों का उल्लंघन किया गया, तो संबंधित रेस्टोरेंट्स और ढाबां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनकी लापरवाही से सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से ओवरफ्लो होता है।