फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water connection of 40 houses cut without informing in Platinum Homes Society

Mohali News: प्लेटिनम होम्स सोसाइटी में बिना बताए काटा 40 घरों का पानी कनेक्शन

Mon, 25 Sep 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Water connection of 40 houses cut without informing in Platinum Homes Society
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड स्थित प्लेटिनम होम्स सोसाइटी अक्सर विवादों में रहती है। यहां पर रविवार को एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें सोसाइटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बिना बताए ही करीब 40 घरों के पीने वाले पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। इसके चलते गुस्साए लोगों ने आरडब्ल्यूए के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और आरोप लगाए कि उन्होंने बिना नोटिस दिए ही उनके पानी के कनेक्शन काटे हैं। जबकि किसी भी सोसाइटी की बिजली और पानी काटने से पहले नोटिस दिया जाता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश चौहान के कहने पर पूरी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने कहा कि उनकी सोसाइटी में दो आरडब्ल्यूए बनी हुई हैं, जिनकी आपसी लड़ाई का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते लोग परेशान चल रहे हैं। सोसाइटी निवासियों में सुनीता राणी, रजनीश राणी, विनोद सिंह, वरिंदर सिंह, पूनम, रूबी, गुरविंदर सिंह, लवीन सहित अन्य ने बताया कि उन्हें मेंटेनेंस देने में कोई समस्या नहीं है लेकिन घर खरीदने से पहले लोगों के साथ बिल्डरों और कॉलोनाइजरों ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, रजनीश रानी ने बताया के वह यहां 2020 से रह रही हैं लेकिन अब तक उनके काम पूरे नहीं किए गए। बिल्डर ने बोला था कि सोसाइटी में बेसिक सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। वायदे के मुताबिक उसके काम पूरे किए जाए तो मेंटेनेंस देने के लिए तैयार हैं। जब काम ही नहीं होंगे तो फिर पैसे किस बात के दें। ओंकार सैनी ने बताया के वह सोसाइटी के सबसे पुराने निवासी हैं, इसलिए लोगों ने सोसाइटी की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के किए उन्हें प्रधान चुना है। सोसाइटी में आबादी बढ़ने के बाद यहां एक और आरडब्ल्यूए बना ली गई थी और वह बदले की भावना के साथ उनकी आरडब्ल्यूए के सदस्यों को जान बूझकर परेशान कर रही है। दूसरी आरडब्ल्यूए ने रविवार को बिना बताए या नोटिस दिए पानी के कनेक्शन काटे हैं यह सरासर धक्केशाही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी शिकायत प्रशासन को की जाएगी। साथ ही बिल्डरों की ओर से अभी भी यहां अवैध बिजली के कनेक्शन इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जबकि कुछ समय पहले सोसाइटी में 100 से ज्यादा बिजली के कनेक्शन विभाग ने काटे थे। इसके बावजूद यहां फिर से अवैध बिजली कनेक्शन चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

सोसाइटी अभी नगर परिषद को हैंडओवर नहीं की गई है। इस कारण फंड इकट्ठा करके सभी सुविधाएं आरडब्ल्यूए द्वारा ही दी जाती हैं। हरेक सोसाइटी निवासी से 500 से 700 रुपये एरिया के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है, जबकि सोसाइटी का एक महीने का खर्च तीन लाख रुपये आता है। इस महीने बहुत कम कलेक्शन हुई है। सोसाइटी में 425 घर हैं लेकिन आज तक केवल 136 घरों ने मेंटेनेंस दी है। यदि पैसे पूरे नही होंगे तो सुविधाएं कैसे मिलेगी। बिना बताए पानी का कनेक्शन काटने की बात झूठी है, क्योंकि 15 दिन पहले सबको इस बारे में बताया था और सोसाइटी के व्हाट्स एप ग्रुप में भी डाला गया था। कनेक्शन काटने के बाद अब तक 40 हजार रुपये इकट्ठे हो गए हैं, जिन लोगों ने पैसे भर दिए हैं, उनका पानी का कनेक्शन जोड़ दिया गया है। - मुकेश चौहान, प्रधान, आरडब्ल्यूए प्लेटिनम होम्स सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed