फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Waste from Panchkula reaches Peer-Muchalla dump point; tractor-trolley seized

Mohali News: पीरमुछल्ला डंप पॉइंट पर पंचकूला से पहुंचा कूड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mon, 31 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Waste from Panchkula reaches Peer-Muchalla dump point; tractor-trolley seized
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र स्थित डंप पॉइंट पर बाहरी क्षेत्र से कूड़ा और मलबा लाकर डालने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे पंचकूला सेक्टर-20 की तरफ से कूड़ा लेकर पहुंची एक निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वार्ड इंचार्ज संदीप सिंह पुनिया ने मौके पर पकड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद वाहन को जब्त कर नगर परिषद के बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड पहुंचा दिया गया है। संदीप सिंह पुनिया ने आरोप लगाया कि पंचकूला की तरफ से चोरी-छिपे पीरमुछल्ला डंप पॉइंट पर कूड़ा और मलबा गिराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई ट्रॉली में पंचकूला सेक्टर-20 का कूड़ा भरा हुआ था। पुनिया ने कहा कि पीरमुछल्ला डंप पॉइंट पर केवल स्थानीय क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा ही डाला जाना चाहिए। बाहरी क्षेत्रों से कूड़ा आने से डंप पॉइंट पर बोझ लगातार बढ़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



बाहरी कूड़े से बढ़ रहा दबाव

वार्ड इंचार्ज संदीप सिंह पुनिया ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों का कूड़ा डंप पॉइंट पर दबाव बढ़ा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा यहां नहीं आना चाहिए। समय रहते बाहरी वाहनों को नहीं रोका गया तो समस्या गंभीर हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब बाहरी क्षेत्र से कूड़ा डाला गया है। इससे पहले पंचकूला नगर निगम की स्वीपिंग मशीन को भी यहां कूड़ा गिराते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन




निगरानी बढ़ाने की मांग

संदीप सिंह पुनिया ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा है जो बिना अनुमति दूसरे क्षेत्र का कूड़ा यहां डालते हैं। पुनिया ने डंप पॉइंट पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आने वाले कूड़ा वाहनों की जांच हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहरी कूड़ा या मलबा यहां न डाला जा सके। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है और उनके आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed