फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Was smuggling under the guise of driving a taxi, arrested with one kg heroin

Mohali News: टैक्सी चलाने की आड़ में कर रहा था तस्करी, एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Was smuggling under the guise of driving a taxi, arrested with one kg heroin
गिरफ्तार आरोपी। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने एक युवक को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से टैक्सी चलाने की आड़ में हेरोइन की तस्करी कर रहा था। आरोपी की पहचान अमनजीत सिंह निवासी जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-80 में एक पार्क से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमनजीत एक टैक्सी ड्राइवर है। एएनटीएफ ने उसकी टैक्सी भी जब्त की है। टीम ने आरोपी अमनजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई सोम राज ने बताया कि आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बरामद हेरोइन की कीमत पांच करोड़ के आसपास है।
एसएसपी मोहाली दीपक पारीक का कहना है कि समाज को नशे से बाहर निकालने की कड़ी में नशा तस्करों पर मोहाली पुलिस की कार्रवाई जारी है। वर्ष 2024 में जिला पुलिस ने कई तस्करों को पकड़ा है। साल 2025 में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। एएनटीएफ में तैनात एएसआई सोम राज ने बताया कि उनकी पुलिस एयरपोर्ट रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान उनको सूचना मिली कि एक युवक टैक्सी चलाने की आड़ में नशा तस्करी करता है। वह दिल्ली, अमृतसर और फिरोजपुर से हेरोइन लाकर मोहाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है। वह बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर मोहाली सेक्टर-80 में घूम रहा है। एएनटीएफ की टीम ने सेक्टर-80 में छापा मारा तो अमनजीत वहां पार्क के सामने अपनी टैक्सी में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से एक लिफाफा मिला। इस लिफाफे की जांच की गई तो उसमें हेरोइन थी। यह करीब एक किलो निकली। एएनटीएफ ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी अमनजीत सिंह पर पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल भी काट चुका है। सूत्रों के अनुसार अमनजीत सिंह 10 किलो हेरोइन के मामले में पंजाब से भगौड़ा है। वह शादीशुदा है और उसका चार साल का बच्चा भी है। वह दिल्ली, अमृतसर और फाजिल्का से हेरोइन सस्ते दाम में लाकर ट्राईसिटी में तीन से चार हजार रुपये प्रति ग्राम बेचता था।
विज्ञापन



चार माह में 60 मामलों में 90 तस्कर किए गिरफ्तार
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार चार माह में मोहाली पुलिस ने 60 एफआईआर दर्ज कर 90 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात मामलों में 282 किलो 770 ग्राम चूरा पोस्त, 14 मामलों में 33 किलो 400 ग्राम अफीम, 22 मामलों में 233 ग्राम हेरोइन, एक मामले में 32 ग्राम कोकीन, दो मामलों में 1 किलो 670 ग्राम चरस, 4 मामलों में 47 किलो 670 ग्राम गांजा, 4 मामलों में 7131 नशीली गोलियां, 300 कैप्सूल, 50 नशीली शीशियां, 2 मामलों में 46 इंजेक्शन और दो मामलों में 102 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर क्षेत्र और पुलिस थानों की जिओ मैपिंग की गई है। लोगों को भी चिन्हित किया है, जो नशा तस्करी में शामिल हैं। इस कार्रवाई के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। पुलिस करीब 10 ऐसी गैंग की कमर तोड़ने में कामयाब रही है, जो नशा तस्करी में शामिल थी। पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। इस नेटवर्क के जरिए कई नशा तस्करों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है। लोगों के सहयोग को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, इससे पुलिस पर लोगों का भरोसा भी कायम हुआ है। - दीपक पारीक, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed