फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ward demarcation map not made public in Laldoo, Akali Dal workers create ruckus

Mohali News: लालडू में वार्डबंदी का नक्शा नहीं किया सार्वजनिक, अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ward demarcation map not made public in Laldoo, Akali Dal workers create ruckus
लालड़ू। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने वार्डबंदी का नक्शा सार्वजनिक नहीं करने पर सोमवार को हंगामा किया। कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद व ब्लाक समिति के बाद अब नगर परिषदों व नगर पालिका चुनावों में हेराफेरी शुरू कर दी है। एनके शर्मा सोमवार को लालड़ू नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वार्डबंदी का नक्शा सार्वजनिक नहीं किए जाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा। पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ परिषद कार्यालय पहुंचे तो यहां कार्यकारी अधिकारी मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने बताया कि वार्डबंदी का प्रस्तावित नक्शा ईओ के पास है। अधिकारियों ने एनके शर्मा के जाने के बाद नक्शे की एक कॉपी नोटिस बोर्ड पर लगा दी। एनके शर्मा ने कहा कि 12 दिसंबर को जारी अधिसूचना के आधार पर लालडू में वार्डबंदी का नया ड्राफ्ट जारी किया गया है। इस ड्राफ्ट पर 26 दिसंबर तक दावे तथा आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बावजूद सोमवार 22 दिसंबर तक नगर परिषद ने वार्डबंदी का ड्राफ्ट तथा नक्शा सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed