{"_id":"6aa3161f778132132909ffaf","slug":"voter-list-in-mohali-last-date-to-file-claims-and-objections-is-september-12-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2589-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में मतदाता सूची: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 सितंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में मतदाता सूची: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 सितंबर
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन दावों और आपत्तियों को दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर एसआईआर-2026 का तीसरा चरण 13 अगस्त से जारी है। इस प्रक्रिया के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 8 अक्तूबर 2026 तक किया जाना निर्धारित है। मोहाली विधानसभा क्षेत्र की एसडीएम-सह-ईआरओ दमनदीप कौर ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें की जा रही हैं।
राजनीतिक दलों की भागीदारी और निपटारा
दमनदीप कौर ने बताया कि फार्म नंबर 6, 7 और 8 से संबंधित साप्ताहिक सूचियां तैयार की जा रही हैं। इन्हें फार्म नंबर 9, 10, 11 और 11-ए में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सूचियों के माध्यम से राजनीतिक दलों को दावों और आपत्तियों से संबंधित जानकारी मिलती है। इससे वे आवश्यक जांच-पड़ताल कर सकते हैं। प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है।