फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   VIP Road: Hawkers on parking, vehicles on roads, traffic jams everywhere

वीआईपी रोड : पार्किंग पर रेहड़ियां, सड़कों पर वाहन, जाम ही जाम

Tue, 15 Jul 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
VIP Road: Hawkers on parking, vehicles on roads, traffic jams everywhere
जीरकपुर। शहर के सबसे पॉश और महंगे क्षेत्र में शामिल वीआईपी रोड पर पार्किंग की कमी के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मेट्रो मॉल से लेकर रेल विहार सोसाइटी तक जितनी दुकानें और शोरूम बने हैं, उनका 50 प्रतिशत काम पार्किंग में होता है। इस कारण वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। इस कारण लगने वाले जाम की वजह से आवागमन में परेशानी होती है। यहां पर पार्किंग एरिया में कई जगह पर रेहड़ियां लगा दी जाती हैं। सड़क किनारे फूल स्टॉल्स सज जाते हैं, इससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यहां समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन ढाक के तीन पात नजर आते हैं। संवाद
विज्ञापन





दुकानदारों और रेहड़ी वालों को पार्किंग की जगह पर कब्जा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ट्रैफिक की समस्या से बढ़ती है। हमें किसी समस्या का कारण बनने की जगह उसका समाधान करना चाहिए। - नीरज कुमार, जीरकपुर
विज्ञापन





सड़क के किनारे लोग दोपहर के समय अक्सर ही फूड स्टॉल्स लगा लेते हैं। इसके अलावा गाड़ियों में खाना भरकर लाया जाता है। चंडीगढ़ सिटी सेंटर के सामने की तरफ सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी करके दुकानदारी सजा ली जाती है। यह ट्रैफिक समस्या को बढ़ावा देता है। - रवि कुमार, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय पुलिस और नगर परिषद को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वीआईपी रोड पर पार्किंग की जगह और सड़क के किनारे किए कब्जे छुड़वाने चाहिए। एक बार हटाने के बाद फिर से कब्जा करने वाले पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। -अमन सैनी, जीरकपुर




एक-दो दिन में मौका चेक कर लिया जाएगा और अवैध कब्जे करने वालों को हटा दिया जाएगा। - परविंदर पाल सिंह, इंस्पेक्टर, इंफोर्समेंट विंग, नगर परिषद जीरकपुर





वीआईपी रोड पर अवैध रूप से सड़क पर खड़ी की जाती गाड़ियों के चालान किए जाएंगे। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। - गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed