{"_id":"6265adb3f7615a6e043f4200","slug":"vip-city-police-lax-in-updating-website-mohali-news-pkl4486439192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी सिटी की पुलिस, वेबसाइट अपडेट करने में फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी सिटी की पुलिस, वेबसाइट अपडेट करने में फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। पंजाब के बढ़िया शहरों में गिने जाने वाले मोहाली शहर की पुलिस अपनी वेबसाइट अपडेट करना ही भूल गई है। भले ही शहर में आईटी सिटी से लेकर पूरे प्रदेश का क्राइम कंट्रोल रूम उपलब्ध है लेकिन आईजी, एसएसपी एवं कई थानों के थाना प्रभारी का तबादला हो जाने के बाद भी जिला पुलिस की वेबसाइट पर अभी भी पुराने अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर दिखाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों आईजी रोपड़ अरुण कुमार मित्तल की जगह गुरप्रीत भुल्लर, एसएसपी हरजीत सिंह की जगह विवेकशील सोनी, नयागांव, खरड़ एवं अन्य थानों के थाना प्रभारी भी बदले जा चुके हैं। एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी को लगभग मोहाली में आए हुए एक महीना होने वाला है। फिर भी वेबसाइट पर अभी तक उनका नाम नहीं चढ़ाया गया है। इसी प्रकार आईजी रोपड़ का तबादला हुए भी करीब एक हफ्ता होने को है। फिर भी वेबसाइट पर कोई बदलाव नहीं है। ऐसे में आपातकाल की स्थिति में आम जनता को अधिकारियों से संपर्क साधने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों का मोबाइल नंबर लेने के लिए लोगों को जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करना पड़ रहा है। लोगों का यहां तक कहना है कि कई बार तो जिले के पुलिस कंट्रोल रूम की भी सभी लाइनें व्यस्त रहती हैं। इस कारण वहां पर भी बात नहीं हो पाती है। 30 मार्च को नयागांव के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिचंद का तबादला कर अजीत पाल सिंह को थाना प्रभारी लगाया गया था लेकिन वेबसाइट पर अभी भी नयागांव के थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर हरिचंद का नाम एवं मोबाइल नंबर दिखाया जा रहा है। इस कारण इलाके के लोग थाना प्रभारी को फोन करने के लिए इंस्पेक्टर हरिचंद को ही फोन कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई थाना प्रभारी बदले जा चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस जैसे विभाग में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।