{"_id":"5e0ba8158ebc3e87bf239aa0","slug":"vip-city-people-will-get-better-health-facilities-and-employment-mohali-news-pkl361690583","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी सिटी के लोगों को मिलेंगी बेहतर सेहत सुविधाएं व रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी सिटी के लोगों को मिलेंगी बेहतर सेहत सुविधाएं व रोजगार
विज्ञापन
मोहाली। नए साल का आगाज वीआईपी सिटी मोहाली के लोगों के लिए शानदार रहने की उम्मीद है। इस साल शहर को नए प्रोजेक्ट के साथ ही नए थाने भी मिलेंगे। इसके साथ ही शहर में नए शॉपिंग मॉल और होटल खुलेंगे। इससे लोगों के लिए रोजगार व रहन-सहन के बढ़िया अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही सालों से चले आ रहे खरड़ के जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए मोहाली सिटी से लेकर मुल्लांपुर तक नए थाने बनकर तैयार होंगे। मेडिकल कॉलेज और इंडस्ट्रियल पार्क भी इसी साल शुरू होंगे। वहीं गमाडा द्वारा इस साल कई हाउसिंग प्रोजेक्ट भी शुरू किए जांएगे। इसके अलावा प्रशासन पर्यावरण को बचाने में भी सहयोग करेगा।
अब सरकारी दफ्तरों मे चलेगा ई-ऑफिस
मोहाली के सारे सरकारी दफ्तरों अब ई-ऑफिस शुरू हो जाएगा। इसके तहत सारा काम ऑनलाइन कंप्यूटरों पर होगा। इसके पीछे कोशिश कागज बचाकर वातावरण को बचाने और काम में तेजी लाने की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपना ट्रायल कर लिया है। एक जनवरी से यह सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा इस साल जिला प्रशासन में तैनात मुलाजिमों की हाजिरी भी बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी।
खरड़ के जाम से बचाएगा फ्लाईओवर
मोहाली समेत ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों का सफर पूरी तरह से आसान हो जाएगा। चंडीगढ़-खरड़ रोड पर बन रहे फ्लाईओवर का काम इस साल पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई तक फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे जहां लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
मोहाली को मिलेगा नया मेयर व पार्षद
मोहाली शहर में इस साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में नगर निगम को नया मेयर और पार्षद मिलेंगे। खरड़, कुराली, जीरकपुर और नयागांव के चुनाव भी इसी साल होने तय है। ऐसे में लगभग पूरा साल शहर की राजनीति गरमाई रहेगी।
कैंसर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का तोहफा
आने वाल नया साल मोहाली के साथ ही पंजाब व पूरे उत्तरी भारत के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कैंसर रोगियों को इलाज के लिए अब दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। मुल्लांपुर स्थित मेडिसिटी में बन रहे कैंसर अस्पताल का आगाज हो जाएगा। इसी तरह मोहाली में मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। फेज-3बी1 में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर स्थापित किया जाएगा। खरड़ सिविल अस्पताल में एमसीएच सेंटर और जीरकपुर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में करीब 30 बेड का अस्पताल बनेगा।
घर का सपना भी हो जाएगा सच
जो लोग घर का सपना देख रहे है। उनका सपना भी जल्दी ही हकीकत में बदला जाएगा। गमाडा द्वारा इसी साल एयरोसिटी एक्सटेंशन के लिए जमीन एक्वायर पूरी करके प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। इस साल तीन नए रोड बनने है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लोगों के लिए भी घर बनाए जाने की योजना है। ईको सिटी में पेजेशन दिए जाएंगे। इसके अलावा मोहाली-सरहिंद रोड चौड़ा होगा और इसके लिए लैंड एक्वायर हो चुकी है।
नए शॉपिंग मॉल व प्राइवेट इंडस्ट्रियल सेक्टर
मोहाली जिले को जल्दी ही नए शॉपिंग मॉल मिलेंगे। एक शापिंग मॉल फेज-आठ में स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर करीब दो नए थ्री स्टार व फाइव स्टार होटल आ रहे है। इनमें रेडिसन का नाम शामिल है। इसके अलावा प्राइवेट इंडस्ट्रियल सेक्टर एयरपोर्ट के साथ मानकपुर कलर में स्थापित होगा। इससे जहां लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं नगर निगम भी नए साल में मुलाजिमों की भर्ती करने जा रहा है।
खरड़ और मोहाली को मिलेंगे नए फायर स्टेशन
खरड़ और मोहाली को इस साल नए फायर स्टेशन मिलेंगे। खरड़ में एक फायर स्टेशन और मोहाली में दो नए फायर स्टेशन बनेंगे। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्दी ही बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसी तरह खरड़ में नया बस स्टैंड बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
कूड़े के पहाड़ से मिलेगी निजात, पाइपलाइन से मिलेगी गैस
मोहाली के लोगों को इस साल कूड़े के पहाड़ से निजात मिल जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम मशीनें खरीदने जा रहा है। इसके अलावा मोहाली की डंपिंग साइट समगौली में शिफ्ट होगी। इसके अलावा लोगों को पाइपलाइन से गैस की सप्लाई मिलेगी।