फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Violence out of the office of Azad group in Mohali

आाजाद ग्रुप के आफिस के बाहर चली तलवारे, अकाली नेताओं पर हमले का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Violence out of the office of Azad group in Mohali
मोहाली। निकाय चुनाव में अब तल्खी बढ़ने लगी है। रविवार को सेक्टर-79 में बने आजाद ग्रुप के दफ्तर के बाहर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। हमलावरों ने आजाद ग्रुप के सदस्यों पर लाठियों और तलवार से हमला किया। एक हमलावर ने रिवाल्वर तक निकाल ली। इस दौरान कई को मामूली चोटें आईं। एक नेता की तो पगड़ी भी उतर गई। आजाद ग्रुप का आरोप है कि यह हमला कांग्रेस और अकाली दल ने साजिश के तहत कराया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आजाद ग्रुप का सेक्टर 79 में मुख्य चुनावी कार्यालय है। इसके बाहर किसान से संबंधित पोस्टर भी लगा है। नेताओं का आरोप है कि अकाली दल के कुछ कार्यकर्ता व अन्य लोग किसान धरने की आड़ में रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां पहुंचकर धरना देने लगे। दफ्तर में मौजूद आजाद ग्रुप के नेता परविंदर सोहाना अपने समर्थकों के साथ बाहर आए तो धरना दे रहे लोगों ने उनसे किसान का पोस्टर हटाने को कहा। इसे लेकर उनमें बहस होने लगी। इसी दौरान सड़क पर एंडेवर कार के पास एक युवक दिखा। आजाद ग्रुप को शक हुआ कि यही युवक लोगों को भड़काकर लाया है। जब ग्रुप के सदस्य उसके पास पहुंचे तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह पास के ही गांव का अकाली नेता निकला। मौके पर खरड़ से अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ रही उम्मीदवार का बेटा भी मौजूद था। इसके बाद दोनों गुटों में गाली गलौज शुरू हो गई। धरना दे रहे युवकों ने आजाद ग्रुप के सदस्यों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। एक अकाली नेता ने तलवार निकालकर हमला कर दिया। धक्कामुक्की के दौरान एक सदस्य की नीचे गिरने से पगड़ी उतर गई। तभी एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर गोली चलाने की कोशिश की तो आजाद ग्रुप के एक सदस्य ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग गए और अपने साथ एक पगड़ी भी ले गए। परविंदर सिंह सोहाना ने पुलिस को सूचित किया। थाना सोहाना के प्रभारी मौके पर पहुुंचे और परविंदर सोहाना से लिखित शिकायत देने को कहा। दूसरी ओर, सोहाना थाने के एसएचओ भगवंत सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की शिकायत मिल गई है।
विज्ञापन

हमें जान का खतरा, अगर कुछ भी हुआ तो यह लोग होंगे जिम्मेदार: सोहाना
आजाद ग्रुप के नेता ने परविंदर सोहाना ने साफ कहा है कि यह हमला पूरी साजिश के तहत हुआ है। अब मुझे और मेरे परिवार को भी जान का खतरा है। यदि भविष्य में हमारे साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीनियर अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चरनजीत सिंह बराड़ और सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल बादल और कांग्रेस मिलकर रच रहे साजिश
दोपहर बाद पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अभी हमने दफ्तर का उद्घाटन भी नहीं किया है कि अकाली नेता इस तरह की हरकत पर उतर आए हैं। किसान आंदोलन की आड़ में माहौल खराब करना चाहते हैं। इस साजिश में अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चरनजीत सिंह बराड़ और कांग्रेस के बलबीर सिद्धू का हाथ है। दोनों गुटों को अपनी हार दिख रही है। बौखलाहट में उन्होंने अब आजाद ग्रुप को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी को सूचित कर दिया है। पूरी उम्मीद है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मोहाली मे कैमरों की नजर पर हो मतदान
कुलवंत सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मोहाली नगर निगम चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में कराए जाएं। हर बूथ पर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। शहर को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।
क्या कहते हैं नेता
अकाली दल का घटना से कोई लेना देना नहीं: बराड़
अकाली नेता चरनजीत सिंह बराड़ ने इस बारे में कहा है कि आजाद ग्रुप के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। हमें तो मीडिया के माध्यम से पता चला था कि किसानों ने उनके दफ्तर के बाहर धरना दिया, क्योंकि उन्होंने अपने बोर्ड पर किसानों का लोगो लगाकर वोट बंटोरने की कोशिश की। परविंदर सोहाना से तकरार के बाद मामला बिगड़ा।
सेहतमंत्री ने भी मामले से किया किनारा
सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि इस हमले से उनका कोई लेना देना नहीं है। यह मामला आजाद ग्रुप और अकाली दल के बीच का है। उन्हें बिना वजह बदनाम किया जा रहा है।

सभी की पगड़ी का सम्मान करें
एक अकाली नेता ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया कि हमलावर आजाद ग्रुप के नेता परविंदर सोहाना की पगड़ी ले आए। इसके बाद परविंदर सोहाना ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बताया कि मेरी कोई पगड़ी नहीं उतरी। सभी की पगड़ी का सत्कार होना चाहिए। यह निंदनीय है। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed