फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Villagers protested against the MLA and the government, saying - no roads, no vote

Mohali News: ग्रामीणों ने विधायक और सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोले- सड़कें नहीं तो वोट नहीं

Sun, 24 Aug 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the MLA and the government, saying - no roads, no vote
कुराली। शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता रविंदर सिंह खेड़ा के नेतृत्व में, खरड़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने समीप गांव फाटवां में हलका विधायक अनमोल गगन मान और आप सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की कि सड़क नहीं तो वोट नहीं मिलेगी। इस मौके ग्रामीणों ने सरकार से गांवों की खस्ताहाल संपर्क सड़क और ठप पड़े हुए विकास कार्यों को शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


इस रोष प्रदर्शन दौरान यूथ अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा सहित अन्य ने कहा कि हलके की सड़कों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव तक जाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने अपने कार्यकाल दौरान क्षेत्र की सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि बयानबाजी में ही सड़कों का काम शुरू करने की घोषणाएं करती रही। यही नहीं सरकार ने क्षेत्र के किसी भी गांव को विकास कार्यों के लिए कोई ग्रांट नहीं दी बल्कि गांवों को शहरों जैसा बनाने के दावे करती रही। हलका विधायक हलके से लापता हो चुकी हैं और ग्रामीण लोग विकास कार्य के लिए ग्रांटों का इंतजार कर रहे हैं। आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में गांवों के लोग आप पार्टी के उम्मीदवारों का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस मौके पूर्व सरपंच हरदीप सिंह खिजराबाद, सरपंच दलजीत सिंह फाटवां, हरदीप सिंह खिजराबाद, जगदीश सिंह खैरपुर, जसपाल सिंह लक्की, सरपंच परमजीत सिंह बजीदपुर, गुरमेल सिंह पूर्व सरपंच ढकोरा, मेजर सिंह बजीदपुर, गुरमिंदर सिंह फाटवां, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह कंधोला, निर्मल सिंह कादीमाजरा, गुरिंदर सिंह सेखपुरा, रणजीत सिंह खैरपुर, पूर्व सरपंच दलविंदर सिंह, गुरसेव सिंह, पूर्व सरपंच सरपंच गुरमुख सिंह, भूपिंदर सिंह बाजीदपुर, अवतार सिंह फतवान, हरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह, मनदीप सिंह, बलबीर सिंह ढकोरा, जोरा सिंह, अमरजीत सिंह कंसाला, गुरदीप सिंह नंबरदार, गुरदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed