फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vikas Nagar Gali-4 is in a bad condition after the rain

Mohali News: बारिश के बाद विकास नगर गली-4 का हाल हुआ बेहाल

Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vikas Nagar Gali-4 is in a bad condition after the rain
नयागांव। विकास नगर गेट-2, गली नंबर-4 के लोगों के लिए बरसात राहत नहीं, बल्कि परेशानी बन गई है। अभी बरसात का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन एक दिन की बारिश में ही गली में इतना पानी भर गया कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया। पूरी गली कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हो गई। स्थानीय निवासी संजय चौधरी, बालेश्वर, भरत कुमार, उदय संधू, जीतेंद्र यादव, सुरिंदर पटवाल, नवीन कुमार, केशव राणा, भगवान सिंह, दिनेश, गणेश आचार्य, पूनीत खन्ना समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई महीनों से वे नगर परिषद दफ्तर, जेई, प्रधान और पार्षद के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




लोगों ने मिलकर कुछ दिन पहले अपनी तरफ से गली में मलबा डलवाया था, ताकि बारिश का पानी जमा न हो, लेकिन यह उपाय भी बेकार चला गया। अब हालत यह है कि पूरी गली फिर से गंदे पानी और कीचड़ से भर गई है। न तो बरसात के पानी की निकासी का कोई इंतजाम है और न ही वेस्ट वाटर लाइन। नतीजतन हल्की सी बारिश होते ही गली एक बड़े गंदे तालाब में बदल जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी कठिन हो गया है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस गली में भरे बारिश के पानी को जेटिंग पंप के ज़रिए निकाला जाए, और फिर इसे स्थायी रूप से पक्का किया जाए, ताकि हर साल उन्हें ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed