{"_id":"6ac9572801fcb486260590b9","slug":"traffic-lights-at-gurdwara-nabha-sahib-chowk-out-of-order-traffic-movement-stalled-throughout-the-day-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147773-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुरुद्वारा नाभा साहिब चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद, दिनभर थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुरुद्वारा नाभा साहिब चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद, दिनभर थमी रफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के पटियाला रोड पर स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब के सामने ट्रैफिक लाइट्स बंद होने के कारण शुक्रवार को दिनभर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। चौक पर ट्रैफिक लाइट्स काम नहीं करने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि जीरकपुर की तरफ हाई ग्राउंड रोड ट्रैफिक लाइट पॉइंट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जबकि पटियाला की तरफ ग्रीन लोटस सोसाइटी तक वाहन जाम में फंसे नजर आए। इसका असर वीआईपी रोड पर भी देखने को मिला, जहां करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गुरुद्वारा नाभा साहिब के सामने स्थित चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। चौक से गुजरते समय बड़े वाहन भी एक-दूसरे के बीच फंसते रहे, जिससे यातायात की रफ्तार और धीमी हो गई। वाहन चालकों को आगे निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, जाम के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में निकले लोगों का समय भी बर्बाद हुआ।
ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी से बढ़ी परेशानी
चौक पर कई बार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जब मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे, तो यातायात को नियंत्रित करने में कुछ राहत मिली और वाहनों की आवाजाही में सुधार हुआ। हालांकि, यह राहत अस्थायी साबित हुई और वाहनों का दबाव लगातार बना रहा। गुरुद्वारा नाभा साहिब चौक जीरकपुर के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में ट्रैफिक लाइट्स बंद रहने और यातायात प्रबंधन में कमी के कारण पूरे दिन वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय स्तर पर इस समस्या का स्थायी समाधान करना जरूरी है, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
कोट:::
गुरुद्वारा नाभा साहिब के आगे पिछले कई दिन से ट्रैफिक लाइट्स खराब है जिसके संबंध में हमने उच्च अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को लेकर भेजा हुआ है। आज यहां पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह इस चौक पर तैनात रहे लेकिन बीच-बीच में वीआईपी रूट लगने के कारण हमको उन्हें बुलाना पड़ा जिसके कारण यह समस्या हुई होगी वरना हमारे मुलाजिम कभी भी ऐसी स्थिति पैदा होने नहीं देते। - इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर