फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance arrested ESI dispensary manager with bribe in Kharar

मोहाली : विजिलेंस ने खरड़ में ईएसआई डिस्पेंसरी की मैनेजर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

Fri, 11 Jun 2021 12:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested ESI dispensary manager with bribe in Kharar
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो ने खरड़ स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी की मैनेजर चंद्र मोहिनी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिंदर सिंह की पत्नी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर महिला को पकड़ा है। महिला पर भ्रष्टाचार एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी मैनेजर को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ निवासी महिंदर सिंह कुराली के पास स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। वहां काम करते हुए गिरने से उनकी टांगों में फ्रैक्चर आ गया था। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। जबकि ईएसआई की तरफ से मिलने वाली रिपोर्ट पर उन्हें सैलरी मिलनी है। लेकिन महिला मैनेजर सैलरी संबंधी उचित कार्रवाई नहीं कर रही थी। उसका कहना था कि उसे हर महीने के हिसाब से पांच हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। वरना वह कागजात तैयार नहीं करेगी। इस पर पीड़ित की पत्नी ने विजिलेंस को शिकायत दे दी। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed