{"_id":"6a03924551e26d39080835e3","slug":"videography-will-also-be-done-ward-numbers-8-25-26-and-29-will-be-reserved-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1016-142380-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीडियोग्राफी भी होगी जीरकपुर में 8, 25, 26 और 29 नंबर वार्ड होंगे आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीडियोग्राफी भी होगी जीरकपुर में 8, 25, 26 और 29 नंबर वार्ड होंगे आरक्षित
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद के 26 मई को होने वाले चुनाव को लेकर आयोग ने बदलाव किया है। यह बदलाव वार्ड के आरक्षित कोटे और वोटिंग प्रणाली को लेकर है। दरअसल अभी तक मतदाता यह मानकर चल रहे थे कि मतदान की प्रक्रिया ईवीएम से होगी, परंतु आयोग ने मतदान की प्रक्रिया को ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से करवाने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही रिजर्वेशन कोटे को लेकर जारी नोटिफिकेशन को बदलकर एक अब नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें रिजर्वेशन कोटे वाले वार्ड नंबर-8, 25, 26 और 29 है। इससे पहले रिजर्वेशन कोटे वाले वार्ड नंबर-15, 17, 24 और 28 थे। रिजर्वेशन वार्ड की नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। चुनाव आयोग ने जीरकपुर नगर परिषद चुनाव के लिए 5 मई को सूची जारी की थी।
इसमें वार्ड नंबर-1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 19, 21, 23, 25, 27, 29, 31 को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया। इसी तरह वार्ड नंबर- 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 26, 30 को आम श्रेणी में रखा गया और वार्ड-15 को एससी वार्ड नंबर-17 को बीसी, वार्ड-24 को एससी (महिला) और वार्ड-28 को एससी कैटेगरी के लिए रखा गया था। चुनाव आयोग ने अब इसमें फिर बदलाव किया है। यह नोटिफिकेशन सोमवार देर रात जारी की गई। अब वार्ड नंबर-15, 17, 24 और 28 की जगह वार्ड नंबर-8 को एससी, 25 एससी (महिला), वार्ड-26 को एससी और वार्ड-29 को बीसी कैटेगरी में शामिल किया गया है।