{"_id":"62f02235199b365a9928d3f0","slug":"video-of-mla-randhawa-taking-money-from-pa-accused-of-taking-bribe-goes-viral-mohali-news-pkl4589253176","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक रंधावा के पीए पर रिश्वत लेने के आरोप लगाने वाले की पैसे लेते का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक रंधावा के पीए पर रिश्वत लेने के आरोप लगाने वाले की पैसे लेते का वीडियो वायरल
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी से विधायक रंधावा के पीए द्वारा बलटाना पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज बरमा सिंह से मांगी 1 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप के मामले ने रविवार को एक नया ही मोड़ ले लिया। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया ग्रुपों में तेजी से वायरल हुए। इसमें आप कार्यकर्ता विक्रम धवन एक व्यक्ति से हजारों रुपये की रकम लेकर अपनी जेब में डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार रात 9 बजे के आसपास वायरल हुआ। कुछ ही देर में वीडियो ने हलके में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के मुताबिक दो अगस्त को आम आदमी पार्टी के व्यापार विंग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात विक्रम धवन ने आरोप लगाया था कि डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के पीए नितिन लूथरा पर बलटाना पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज बरमा सिंह से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। वहीं, पूर्व चौकी इंचार्ज बरमा सिंह द्वारा जब रिश्वत की रकम नहीं दी तो उसका तबादला जीरकपुर पुलिस थाने में करवा दिया। इस बात का खुलासा पार्टी कार्यकर्ता विक्रम धवन ने एक आडियो रिकार्डिंग जारी करके किया। इसमें पूर्व चौकी इंचार्ज बरमा सिंह एक लाख रुपए रिश्वत की रकम न देने के बदले में तबादले वाली बात को कबूल रहे हैं।
मामले की शिकायत विक्रम धवन ने सीएम भगवंत मान द्वारा एंटी करप्शन को लेकर जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर कर दी, जो अगले दिन अखबारों की सुर्खियां बन गई। देखते ही देखते मामला पंजाब के सीएम भगवंत मान तक पहुंच गया। हालांकि इस मामले में पार्टी के बड़े नेताओं की कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई, परन्तु इसके जवाब वे डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने एक वीडियो जारी की। इसमें विधायक रंधावा ने बताया कि विक्रम धवन पार्टी कार्यकर्ता हैं, लेकिन वह मानसिक रूप से बीमार है और इसका प्रमाण उसकी मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है। इसके साथ ही कहा कि बलटाना के पूर्व चौकी इंचार्ज ने खुद हलफनामा देकर बयान किया है कि उससे किसी नितिन लूथरा नाम के पीए से रिश्वत की रकम नहीं मांगी। उनके खिलाफ मिली लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने उनका तबादला किया है।
विज्ञापन
कोट्स :::
एक व्यक्ति ने कुछ पैसे उधार लिए थे। इसकी गारंटी एक नामी पंजाबी अखबार के पत्रकार ने ली थी। जब उक्त व्यक्ति ने पैसे नहीं लौटाए तो गारंटी के तौर पर पत्रकार ने उक्त रकम वापस करते हुए खुफिया कैमरे से वीडियो बना लिया। वीडियो में खास बात यह है कि पत्रकार ने इसमें किसी अन्य शख्स को आने नहीं दिया और ऑडियो जानबूझकर रिकार्ड नहीं किया। पत्रकार ने विधायक रंधावा से मिलकर शातिराना ढंग से वीडियो बनाया है ताकि देखने वाले को यही लगे कि विक्रम धवन पैसे ले रहा है। आने वाले दिनों में उस पत्रकार का नाम और फोटो दोनों उजागर करूंगा। -विक्रम धवन, संयुक्त सचिव, व्यापार विंग आप, मोहाली