फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Video of labour room of Derabassi Civil Hospital goes viral, causes uproar

Mohali News: डेराबस्सी सिविल अस्पताल के लेबर रूम की वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video of labour room of Derabassi Civil Hospital goes viral, causes uproar
डेराबस्सी। सिविल अस्पताल डेराबस्सी के लेबर रूम की वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसएमओ डेराबस्सी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। एसएमओ डेराबस्सी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कल सोशल मीडिया पर डेराबस्सी सिविल अस्पताल के लेबर रूम की वीडियो देखी। इसके बाद उन्होंने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दी और अपने उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह नामक एक व्यक्ति जिसने खुद को यू-ट्यूबर पत्रकार बताया है, वह चालाकी से लेबर रूम दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि उसने लेबर रूम की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो बनाई। इससे मरीजों की गोपनीयता भंग हुई। अस्पताल स्टाफ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह व्यक्ति वीडियो बनाकर वहां से जा चुका था। एसएमओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अस्पताल के नियमों और मरीजों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इस तरह की गतिविधियों से जहां अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं, वहीं मरीजों खासकर महिलाओं की निजता को भी खतरा पैदा होता है। थाना मुखी डेराबस्सी सुमित मोर ने बताया कि डेराबस्सी एसएमओ की दी गई शिकायत की जांच के बाद यू-ट्यूबर पत्रकार पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह भागा हुआ है, उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed