फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vicious people cheated online fifty thousand

शातिरों ने ऑनलाइन ठगे पचास हजार

Wed, 15 Jan 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious people cheated online fifty thousand
खरड़। यहां के रंधावा रोड पर रह रहे अरुण कुमार के खाते से 50 हजार ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं में नौकरी कर रहे अरुण कुमार का एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है, जिसका एटीएम कार्ड उसने अप्लाई किया था। बैंक ने अरुण का एटीएम कार्ड कोरियर से उसके पते पर भेज दिया, लेकिन उन्हें एटीएम नहीं मिला। अपना कार्ड खोजने के लिए उसने ऑनलाइन कोरियर कंपनी के फोन नंबरों पर फोन किया तो उसमें से एक नंबर पर बोलने वाले आपरेटर ने अरुण कुमार को अपनी बातों में उलझा कर उससे ओटीपी नंबर ले लिया। जालसाज आपरेटर ने अरुण को लगभग एक घंटे तक अपनी बातों में फोन पर उलझाए रखा और इस बीच इस अज्ञात जालसाज ने दो बार बीस-बीस हजार रुपये तथा दो बार पांच-पांच हजार अरुण के खाते से निकाल लिए। अरुण कुमार को अपने साथ हुई इस ठगी का तब पता चला, जब उसने फोन बंद करके मोबाइल पर आए मैसेज को देखा। अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत अरुण कुमार ने साइबर सेल सेक्टर 76 में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed