फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vendors selling expensive goods caught red handed

महंगा सामान बेचते वेंडर रंगे हाथों दबोचे

Tue, 31 Mar 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vendors selling expensive goods caught red handed
मोहाली। फलों और सब्जियों के ऊंचे रेटों का मामला सीएम तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ऊंचे रेटों में बदलाव किया था।
विज्ञापन

इसके बाद सब्जी और फलों के दाम काफी कम हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी रेहड़ी फड़ी वाले मनमाने रेट वसूल रहे हैं। सोमवार को कई जगह पर यह समस्या आई। मामला एसडीएम तक पहुंचा जिसके बाद मौके पर टीमें भेजी गईं। इस दौरान टीम ने वेंडरों को तय दामों से अधिक कीमत पर सामान बेचते भी दबोचा। टीमों ने उक्त लोगों को फटकार लगाते हुए चालान किए। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम जिला प्रशासन ने सोमवार को बिकने वाली सब्जियों और फलों के रेटों को रिवाइज किया था। कोशिश यही थी कि कर्फ्यू का सामना कर रहे लोग आसानी से फल और सब्जियां खरीद पाएं। लेकिन सोमवार सुबह मोहाली शहर में जमकर लूट चली। हर चीज के निर्धारित से पांच से 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे।
एसडीएम के समक्ष उठाया मामला
इसी बीच इसी सेक्टर-70 के पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने यह मामला एसडीएम जगदीप सिंह सहगल के समक्ष उठाया। उन्होंने सहगल को मैसेज कर बताया कि इलाके में काफी ऊंचे रेटों पर फल और सब्जियां बिक रही हैं। इस पर एसडीएम ने उन्हें कहा कि वह अपनी टीमें भेज रहे हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। समाज सेवी अतुल शर्मा का कहना है कि यह मामला गंभीर है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जिक्रयोग है कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में कर्फ्यू लगा हुआ है। लोगों की घरों से निकलने पर मनाई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने डोर-टू-डोर जरूरी चीजों की सप्लाई का फैसला लिया था। इसके बाद लोगों को सामान मिलना तो शुरू हो गया था, लेकिन वेंडरों ने मनमाने रेट वसूले थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मामला
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुख से उठाया था। 28 मार्च के अंक में सब्जी और फलों की सप्लाई डोर-टू-डोर शुरू तो हुई, लेकिन वसूले मनमाने रेट शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद जिला प्रशासन ने सब्जियों और फलों के रेट तय कर दिए। लेकिन इनके दाम काफी ऊंचे थे। फिर 29 मार्च के अंक में प्रशासन की और से सब्जियों के तय किए गए मंहगे दाम का मामला पहुंचा सीएम के द्वारा शीर्षक से प्रकाशित की। इसके बाद जिला प्रशासन ने दोबारा अपने रेट रिवाइज किए और साथ ही कहा कि आगे भी रेट रिवाइज किए जाते रहेंगे। इस पर 30 मार्च के अंक में ‘मामला सीएम तक पहुंचा तो रिवाइज करके कम किए फलों और सब्जियों के रेट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद अब यह समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed