फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vedic mantras of hundreds of acharyas resonated in Mohali

Mohali News: मोहाली में गूंजे सैकड़ों आचार्यों के वैदिक मंत्र

Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vedic mantras of hundreds of acharyas resonated in Mohali
मोहाली। सेक्टर-89 स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर मंगलवार को एक अद्भुत और अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा, जब परम पूज्य श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री श्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी की उपस्थिति में जेष्ठ पूर्णिमा पर मोहाली के सभी विद्वान पुरोहितों ने एक साथ मिलकर वैदिक अनुष्ठान संपन्न किया। सामूहिक ब्राह्मण भोज के साथ हुए इस कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को मंत्रोच्चार और आध्यात्मिकता से भर दिया, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन




इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र के वेदपाठी आचार्यों ने भगवान शिव की स्तुति और वेद मंत्रों के पवित्र स्वरों से देवालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। श्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी ने सभी पुरोहितों को वैदिक सम्मान, अंगवस्त्र और महाप्रसाद भेंट कर सनातन परंपरा की गरिमा को एक बार फिर स्थापित किया। पूज्य श्री महाराज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा, ब्राह्मण केवल एक व्यक्ति नहीं, वह सृष्टि के संतुलन का वाहक हैं। जब आचार्य एकजुट होते हैं, तो धर्म स्वयं जागृत होता है। इस भव्य आयोजन में ट्राइसिटी के कई समाजसेवी, धर्मप्रेमी नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मानपूर्वक शामिल हुए। सभी ने इस पुण्य कार्य को एक आध्यात्मिक संगम बताया।
विज्ञापन






भक्तिमय भजन संध्या ने बांधा समा
वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में दिन भर चले कार्यक्रमों के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति के रंग में डूब गया। जैसे ही मधुर भजनों की धुनें गुंजनी शुरू हुईं, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति भाव में झूम उठे। भजन संध्या में गायक मदन शौंकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर और जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की। माहौल इतना भावुक और ऊर्जावान हो गया कि हर कोई आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहा था। भजन गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोह लिया। यह केवल एक संगीतमय शाम नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसने सभी को एक सूत्र में पिरो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed